फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A female doctor was duped of Rs 25 lakh in the name of providing her a house.

Meerut News: महिला चिकित्सक से मकान दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी

Thu, 22 Jan 2026 06:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 22 Jan 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
A female doctor was duped of Rs 25 lakh in the name of providing her a house.
एसएसपी के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोदीपुरम। मकान दिलाने का झांसा देकर महिला चिकित्सक हरमीत कौर से 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीडिता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर पल्लवपुरम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के गृहम कॉलोनी निवासी डॉक्टर हरमीत कौर ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने बीडीएस की पढ़ाई कालका डेंटल कॉलेज से की है। कॉलेज में उसकी पहचान अंकित शर्मा से हुई। जिसने उन्हें अपने भाई सुभाष शर्मा से मिलवाया। सुभाष शर्मा खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताते थे और उसने पहले डॉक्टर कौर को एक फ्लैट किराये पर दिलवाया था। बाद में डॉक्टर कौर ने मकान खरीदने की इच्छा जाहिर की। सुभाष शर्मा ने शताब्दीनगर सेक्टर.4बी में एक मकान होने की बात कहकर उसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई। आरोप है कि इस सौदे के नाम पर डॉक्टर कौर से 25 लाख रुपये सुभाष शर्मा उसके भाई अंकित शर्मा और उनके साझेदार प्रताप मिश्रा के खातों में ट्रांसफर करवा लिए । आश्वासन के बाद भी बैनामा नहीं कराया गया। उन्होंने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने मिलकर पल्लवपुरम फेज दो निवासी अपनी एक रिश्तेदार के माध्यम से पल्लवपुरम थाने में पीड़िता के पति अमित के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन


पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी ऑफिस पर जाकर की और पूरी बात बताई। जिसके निर्देश पर पल्लवपुरम थाने में अंकित शर्मा, सुभाष शर्मा और प्रताप मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस साक्ष्य जुटाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed