{"_id":"697f59ea03eb945a1708417b","slug":"a-farewell-party-was-held-for-the-12th-grade-students-at-rhombus-world-school-meerut-news-c-72-1-mct1004-148129-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आरना मिस और कनिष्क मिस्टर फेयरवेल बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आरना मिस और कनिष्क मिस्टर फेयरवेल बने
विज्ञापन
रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजित हुआ। स्रोत :
रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में 12 के विद्यार्थियों को दी गई विदाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। रुड़की रोड स्थित रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में रविवार को कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए गुड लक और कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा 12 से मिस फेयरवेल आरना कोहली, मिस्टर फेयरवेल कनिष्क डागर को चुना गया। मिस्टर ऑलराउंडर नितेश रघुवंशी, मिस ऑलराउंडर यशवी यादव, मिस्टर टैलेंटेड हर्षल चौधरी, मिस टैलेंटेड सिद्धि शर्मा को मिला। मिस्टर पर्सनालिटी शिवम चौहान, मिस पर्सनैलिटी रोहिणी तोमर चुने गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन रोहित चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशेष हवन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थियों ने आहुति देकर बोर्ड परीक्षाओं में उत्तम प्रदर्शन की कामना की।12वीं के छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और विद्यालय की ओर से सभी बच्चों को स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अमित कोहली ने कहा कि स्वर्णिम और सफल भविष्य की नींव अनुशासन और नैतिकता पर टिकी होती है, इसलिए छात्रों को जीवन में इन मूल्यों को सर्वोपरि रखना चाहिए। चेयरमैन रोहित चौधरी ने बच्चों के सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य पंकज सिंघल, अनिरुद्ध, सिद्धार्थ, अनुपमा, खुशबू, अंकुर सिवाच, मौसमी दास, प्रियंका, शशि, प्रतिभा, शिवानी, स्वेता आदि उपस्थित रहे।