{"_id":"698b9b30bf4f3fe00e0065ef","slug":"a-dumper-tried-to-crush-five-youths-for-not-giving-way-driver-arrested-meerut-news-c-73-1-mct1008-106316-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: साइड नहीं देने पर डंपर से पांच युवकों को कुचलने की कोशिश, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: साइड नहीं देने पर डंपर से पांच युवकों को कुचलने की कोशिश, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
सरूरपुर। कार को टक्कर मारने वाला आरोपी डंफर चालक। पुलिस
सरूरपुर। साइड नहीं देने पर मेरठ-बड़ौत मार्ग पर खिवाई कस्बे में रविवार को कार सवार पांच युवकों को जान से मारने की नीयत से डंपर से टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी खिवाई निवासी डंपर चालक राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की कोशिश में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में राशिद ने स्वीकार किया कि उसने जानबूझकर युवकों को मारने के इरादे से उनकी कार को टक्कर मारी थी। अन्य आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।
निवाड़ी थाना क्षेत्र के पैंगा गांव निवासी सागर अपने दोस्तों शिवम, प्रियम, गौरव और अनुज के साथ बागपत के दोघट में एक शादी समारोह में शामिल होकर कार से मेरठ लौट रहा था। बरनावा क्षेत्र में उनकी कार के आगे ईंटों से भरा एक डंपर चल रहा था। कार सवारों ने डंपर चालक को रास्ता देने के लिए हॉर्न और डिपर का प्रयोग किया लेकिन आरोपी ने साइड नहीं दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी।
खिवाई पहुंचने पर आरोपी राशिद ने अपने साथियों की मदद से सड़क पर ट्रैक्टर लगाकर कार को रोकने का प्रयास किया। जब युवक कार मोड़कर भागने लगे तो राशिद ने डंपर से उनकी कार को टक्कर मार दी। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार को आरोपी चालक राशिद को कस्बे के बाहरी छोर से गिरफ्तार किया गया। उसने पुलिस पूछताछ में अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।