फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A drunk youth was made to sell his land.

Meerut News: नशे में युवक से उसकी जमीन का बैनामा कराया

Sat, 27 Sep 2025 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:35 PM IST
विज्ञापन
A drunk youth was made to sell his land.
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा खिवाई निवासी चमन सिंह को जहरीली शराब पिलाकर जबरन कर खुर्जा तहसील में ले जाकर जबरन आरोपियों ने जबरन उसकी जमीन का बैनामा करा लिया। थाने पहुंची युवक पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कस्बा खिवाई निवासी बबीता पत्नी चमन सिंह ने तहरीर में बताया कि उसके पति के नाम बुलंदशहर की खुर्जा तहसील में पांच बीघा कृषि भूमि नाम है। बीती 10 सितंबर की सुबह उसका पति सेविंग कराने गया था। इसी बीच कस्बा निवासी आरोपी अजय ने अपने साथी बबलू के साथ मिलकर कस्बे में शराब की दुकान पर ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद आरोपी उसे जबरन कार में बैठाकर बुलंदशहर के खुर्जा तहसील में ले गए। जहां उत्तराखंड के रूद्रपुर निवासी उमेश शर्मा व संदीप ने नशे की हालत में धोखे से उसकी कृषि भूमि का अपने नाम बैनामा करा लिया। बताया कि उसकी जमीन की कीमत करीब 70 लाख रुपये है लेकिन आरोपियों ने उसे एक भी रुपया नहीं दिया। आरोपी देर रात उसे कस्बे के बाहरी छोर पर छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने घर पर पहुंचकर नशा उतरने पर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed