फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A dozen plants were damaged due to rain water

एक घंटे में सबसे ज्यादा पौधे रोपकर बनाया था विश्व रिकॉर्ड, बारिश से ढेरों हुए खराब

Sun, 06 Sep 2020 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 06 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
A dozen plants were damaged due to rain water
वृक्षारोपण करती वन विभाग टीम - फोटो : अमर उजाला

हस्तिनापुर (मेरठ)। वन विभाग ने 28 जुलाई को प्रदेश में एक घंटे में सबसे ज्यादा पौधे रोपकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। हस्तिनापुर में भी 360 पौधे रोपे गए थे, लेकिन पिछले दिनों हुई बारिश का पानी भरा रहने से इनमें से करीब दर्जनभर पौधे खराब हो गए हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में में 28 जुलाई 2020 को वन विभाग द्वारा एक घंटे में 240 प्रजातियों के पौधे रोपे गए थे। हस्तिनापुर में राजकीय पशुधन कृषि क्षेत्र की भूमि पर 55 मिनट में 30 प्रजातियों के 360 पौधे लगाए गए थे। एक घंटे में सबसे ज्यादा प्रजातियों के पौधे रोपने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इसकी पुष्टि 30 जुलाई को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड द्वारा की गई थी।
विज्ञापन


वन विभाग ने पौधों की देखभाल के लिए कर्मचारी तैनात कर रखे हैं। पिछले दिन हुई बारिश के बाद पौधा स्थल पर पानी भर गया। पानी निकालने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों ने काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के रेंजर नवरत्न सिंह ने बताया कि कुछ पौधों ऐसे होते हैं जिन्हें पानी की कम जरूरत होती हैं, लेकिन करीब 20 दिन पानी भरा रहने से सहजन के पांच, लेमनग्रांस के पांच और नीम के दो पौधे सूख गए हैं। जल्द ही इनकी जगह दूसरे पौधे रोपे जाएंगे।


यह पौधे रोपे गए थे
वन रेंजर नवरत्न सिंह के अनुसार नीम, कचनार, सिंबल, केसिया ग्लुका, नागकेसर, रेशम रुई, चक्रएशिया, किन्नू, चकोतरा, नींबू घास, गोल्ड मोह, गोल्डन केनपाम, रुद्राक्ष, गोरी चोरी, लैला मजनू, फाइकस बेंजामिन, अंजीर, पाकड़, तमाल, लेटिनापॉम, गुड़हल, लीची, नाशपाती, जामुन, अशोक, अंगूर बेल, सहजन आदि के पौधे रोपे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed