फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A dog bit a student playing outside the house in Jwalanagar

ज्वालानगर में घर के बाहर खेल रही छात्रा को कुत्ते ने काटा

Thu, 01 May 2025 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
A dog bit a student playing outside the house in Jwalanagar
मेरठ। वार्ड-51 में ज्वालानगर में घर के बाहर खेल रही नौवी की छात्रा युविका त्यागी (15) को कुत्ते ने काट लिया। किशोरी ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने हंगामा किया है। इसकी जानकारी पर भाजपा पार्षद राजेंद्र उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया। प्रभारी स्वास्थ्य नगर अधिकारी को फोन पर जानकारी दी, बावजूद कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम नहीं पहुंची। जिस पर लोगों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

पार्षद ने बताया कि ज्वालानगर निवासी विनय त्यागी की बेटी युविका त्यागी अपने घर के बाहर बुधवार को खेल रही थी। तभी आवारा कुत्ते ने किशोरी का पैर पर काट लिया। किशोरी को निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया। लोगों ने बताया है कि ज्वालानगर समेत शहर की कई कॉलोनियों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कई बार नगर निगम अधिकारियों को इसके बारे में अवगत कराया, लेकिन कुत्तों को पकड़ने का कोई अभियान नहीं चलाया गया। हालात यह है कि आवारा कुत्तों के आतंक के चलते बच्चों और महिलाओं को घर से निकलना भी दुश्वार हो रहा है। कुत्तों को पकड़ने का अभियान नहीं चलाया गया तो क्षेत्र के लोग नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह का कहना है कि आवारा कुत्तों की नसबंदी और एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने का अभियान चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed