बिजनौर: मिट्टी की ढांग में दबने से युुवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नहटौर थाना क्षेत्र के गांव रुखड़ियों निवासी भोपाल (32) पुत्र बलराम सिंह गांव मानकपुर में डॉक्टरी की दुकान करता था। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह अपने पुत्र लक्की के साथ गांव के पास में ही स्थित नहर के किनारे एक बाग से चूल्हा पोतने के लिए चिकनी मिट्टी लेने गया था। ग्रामीणों के मुताबिक वह एक ढांग के नीचे से मिट्टी खोद रहा था तो अचानक उसके ऊपर से मिट्टी की ढांग गिर गई। वह मिट्टी के ढेर के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद उसके बेटे ने सड़क पर आकर शोर मचाया। शोर सुनकर आए ग्रामीणों ने उसे मिट्टी के ढेर से बाहर निकाला।
इसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार के दौरान बिजनौर में उसकी मौत हो गई। मौत होने से परिजनों में कोहराम गया। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी, तीन पुत्रियां व एक पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गया है।
वहीं ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग करते हुए राजस्व विभाग को सूचना दी। सूचना पर हल्का लेखपाल सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने की बात कही। कोतवाल जीत सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/