फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A doctor couple was duped of Rs 29 lakh by a man promising to get their son admitted to MBBS

Meerut News: बेटे का एमबीबीएस में एडमिशन कराने का झांसा देकर चिकित्सक दंपती के 29 लाख रुपये हड़पे

Tue, 30 Sep 2025 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
A doctor couple was duped of Rs 29 lakh by a man promising to get their son admitted to MBBS
मेरठ। चिकित्सक दंपती के बेटे का एडमिशन एमबीबीएस में कराने का झांसा देकर तीन लोगों ने 44 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने दिल्ली के मेडिकल कॉलेज के फर्जी प्रमाण पत्र भी दंपती को थमा दिए। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर ठगी का पता चला। शिकायत करने पर आरोपियों ने 15 लाख रुपये लौटाए। बाकी रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। तीनों आरोपियों के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर सद्भावना पार्क निवासी डॉ. रेखा गुप्ता डॉ. रमेश चंद्र का बेटा अस्तित्व नीट की तैयारी कर रहा था। एक मार्च 2024 को डॉ. रेखा गुप्ता के मोबाइल पर एक व्यक्ति की कॉल आई जिसने अपना नाम जय माहोर बताया। उसने बेटे को नीट पास कराने और मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने की बात कहकर दिल्ली कनॉट प्लेस बुलाया। दंपती वहां पहुंचे तो उनकी मुलाकात जय माहाेर के साथ आरती तोमर और श्रेयम सिंह से हुई। इन लोगों ने नीट पास कराने और मेडिकल कॉलेज में सीट दिलाने के नाम पर उनसे 44 लाख रुपये लिए। 5 मई 2024 को बेटे की परीक्षा थी। दो दिन पहले इन लोगों ने उन्हें दिल्ली बुला लिया और एक होटल में ठहराया। परीक्षा के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन

परीक्षा में उसी प्रश्न का उत्तर देने के लिए कहा जो आता हो। अन्य प्रश्न छोड़ने के लिए कहा। परीक्षा के दिन जय माहोर और श्रेयम उनके साथ मेरठ परीक्षा केंद्र तक आए। परीक्षा के बाद जानकारी ली और पेपर ठीक नहीं हुआ है, कहते हुए तीन लाख रुपये और मांगे। उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने दिल्ली बुलाकर एक नई ओएमआर शीट पर उनके बेटे के हस्ताक्षर कराए। नीट पास न होने पर दंपती ने आरोपियों से बात की तो उन्होंने वर्द्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज सफदरगंज में सीट मिलने का फर्जी प्रमाण पत्र थमा दिया। कॉलेज में जानकारी करने पर पता चला कि प्रमाण पत्र फर्जी है। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी पहले भी कई लोगों से ऐसी ही ठगी के मामलों में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत करने पर आरोपियों ने 15 लाख रुपये लौटाए। बाकी रकम जल्द देने का वादा किया लेकिन अब वह रकम नहीं लौटा रहे हैं। मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed