फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A demand to link sugarcane bonds was raised at the farmers' meeting.

Meerut News: कृषक गोष्ठी में गन्ना बांड जोड़ने की मांग उठी

Fri, 18 Sep 2026 07:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
A demand to link sugarcane bonds was raised at the farmers' meeting.
आईपीएल चीनी मिल सकौती के परिसर में किसान गोष्ठी में हिस्सा लेते हुए  क्षेत्र के किसान
दौराला। आईपीएल चीनी मिल सकौती टांडा परिसर में मंगलवार को विशाल कृषक गोष्ठी आयोजित की गई। इसका उद्देश्य गन्ने की उपज बढ़ाना और फसल को बीमारियों से बचाना था। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान हरिश्चंद्र शर्मा ने की। प्रधान प्रबंधक संदीप पंवार ने किसानों से उन्नत प्रजातियों 0118 और 18231 की बुवाई का आह्वान किया। उन्होंने 0238 प्रजाति में बीमारी की समस्या बताई। कृषि विशेषज्ञ डॉ अवधेश डागर ने गन्ने की बीमारियों और उनके बचाव की जानकारी दी। उन्होंने ट्रेंच विधि और सहफसल अपनाकर अतिरिक्त आय प्राप्त करने पर जोर दिया। किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने गन्ना बांड दूसरी मिलों से हटाकर सकौती चीनी मिल से जोड़ने की मांग की। अधिकारियों ने इस संबंध में उच्च अधिकारियों से वार्ता कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान कई अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed