{"_id":"6915e77b67aaa43f0e05a768","slug":"a-delegation-from-siwalkhas-assembly-met-chaudhary-jayant-singh-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110398-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चौधरी जयंत सिंह से मिला सिवालखास विधानसभा का प्रतिनिधि मंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चौधरी जयंत सिंह से मिला सिवालखास विधानसभा का प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन
रोहटा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्यागी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल चौधरी जयंत सिंह से
क्षेत्रीय विकास, शिक्षा और गन्ना मूल्य वृद्धि पर की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। दिल्ली में भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्यागी के नेतृत्व में सिवालखास विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि मंडल केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से मिला। इस दौरान क्षेत्र के विकास, शिक्षा संस्थानों की स्थिति, गन्ना मूल्य वृद्धि और किसानों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक के दौरान प्रदीप त्यागी ने वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह द्वारा किए गए डिग्री कॉलेज के शिलान्यास की ऐतिहासिक तस्वीर जयंत चौधरी को भेंट की। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह और चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद किया। जयंत चौधरी ने भी पूर्वजों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया और कहा कि किसानों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए रालोद सदैव संघर्षरत रहेगा।
प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश सरकार द्वारा गन्ने के मूल्य में की गई बढ़ोतरी पर केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों के हित में एक सकारात्मक कदम है। जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार को किसानों के हित में और भी ठोस नीतियां बनानी चाहिए, ताकि खेती लाभकारी बन सके। चौधरी जयंत सिंह को गुड़ भेंट किया।
विज्ञापन
इस दौरान महासचिव त्रिलोक त्यागी, अनिकेत भारद्वाज, ओमेश त्यागी, पवन त्यागी, केपी मलिक, सुबोध चौधरी, ओमकार भदौड़ा, वीरेंद्र सिंह, अजय त्यागी, मयंक त्यागी, राजीव त्यागी, ईश्वर दयाल त्यागी, राकेश त्यागी, शिवम त्यागी, लोकेश, कृष्णपाल, अजीत, सचिन त्यागी, योगी उपस्थित रहे।