फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A daughter death and mother injured in suppressing soil at Muzaffarnagar city

यूपी: मिट्टी की ढांग में दबकर बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर, जिला अस्पताल के लिए रेफर

Fri, 02 Aug 2019 06:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 02 Aug 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
A daughter death and mother injured in suppressing soil at Muzaffarnagar city
महिला को मिट्टी से बाहर निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जिले में गांव कसेरवा के तालाब पर मिट्टी लेने के लिए गईं मां-बेटी अचानक गड्ढे की मिट्टी की ऊंची ढांग गिरने से मिट्टी तले दब गईं। डायल-100 के कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक बेटी की मौत हो गई थी, जबकि घायल मां को सीएचसी भेजा गया। वहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी यूनुस के मकान का फर्श कच्चा है। शुक्रवार को यूनुस की पत्नी जेमून अपनी 17 साल की बेटी बानो के साथ कच्चे फर्श पर लीपने के लिए मिट्टी लेने गांव के बाहर स्थित तालाब पर गई थी। मौके पर तीन अन्य महिलाएं भी मिट्टी निकाल रही थीं। जैसे ही मां-बेटी मिट्टी निकालने लगीं, बारिश के चलते अचानक मिट्टी की ढांग दोनों के ऊपर आ गिरी। इससे मां-बेटी करीब ढाई से तीन फीट मिट्टी के ढेर के नीचे दब गईं।
विज्ञापन


वहीं मौके पर मौजूद महिलाओं के शोर मचाने पर पास के खेत में ईख बांध रहा आजम मौके पर पहुंचा। महिलाओं के सहयोग से जेमून को तो मिट्टी से बाहर निकाल लिया, लेकिन बानो के अधिक नीचे दबे होने से गांव निवासी मोहम्मद चांद द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर डायल-100 मौके पर पहुंची। एसआई धर्मसिंह, कांस्टेबल मोहित दीक्षित व चालक राकेश राणा ने खुद फावड़ा लेकर ग्रामीणों के साथ मिट्टी हटानी शुरू की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी को मिट्टी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घायल महिला को सीएचसी शाहपुर भेजा गया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 

सूचना पर सीओ बुढ़ाना विजय प्रकाश व इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पंचनामा भरकर शव को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed