{"_id":"5d7bfd018ebc3e93a230c268","slug":"a-criminal-shot-in-encounter-kithor-news-mrt4432072183","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली लगी, तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद
Sat, 14 Sep 2019 10:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश मोहित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किठौर थानाक्षेत्र में पुलिस की गुरूवार रात माछरा स्टैंड पर चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से इनामी बदमाश घायल हो गया। वहीं, उसका साथी फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने मौक़े से तमंचा, कारतूस एवं बाइक बरामद की तथा घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि वह रात में एसआई विकास चौहान, शिवद्यान सिंह के साथ माछरा बस स्टैंड पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस पर फायरिंग करके भागने लगे। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर बदमाशों को घेर लिया। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से बाइक, तमंचा एवं कारतूस आदि बरामद किया। बदमाश किठौर थाना क्षेत्र के ग्राम छुछाई निवासी मोहित पुत्र रिपुदमन तथा फ़रार संदीप है। वहीं, पुलिस ने घायल बदमाश को मेडिकल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी रोजंत त्यागी ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश पर हत्या, जानलेवा हमले समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। वह काफी समय से फ़रार चल रहा था।