फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A couple was assaulted at a kiln, and a pregnant woman was also injured.

Meerut News: भट्ठे पर मजदूर दंपती से मारपीट, गर्भवती भी घायल

Sat, 28 Mar 2026 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
A couple was assaulted at a kiln, and a pregnant woman was also injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के उखलीना गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर और उसकी गर्भवती पत्नी के साथ भट्ठे पर ही काम करने वाले युवकों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

बागपत के गांव बिजवाड़ा निवासी साजिद पुत्र यामीन ने तहरीर में बताया कि वह उखलीना गांव स्थित भट्ठे पर पत्नी व बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करता है। उसके अनुसार शामली जनपद के थाना भवन क्षेत्र निवासी आदिल ने अपनी पत्नी अजुरा और साथी साहिल आलम के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। नौ माह की गर्भवती पत्नी मुस्कान ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे, जिन्हें आते देख आरोपी भाग गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed