फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A couple of bike riders fell in Gangnahar, wife died

नानू गंगनहर पुल के निकट शनिवार को देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति गंगनहर में डूबा-युवक बचा-पत्नी की मौंत

Mon, 15 Mar 2021 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
A couple of bike riders fell in Gangnahar, wife died
गंगनहर में गिरा बाइक सवार दंपती, पत्नी की मौत
विज्ञापन

सरधना (मेरठ)। नानू गंगनहर पुल के पास शनिवार शनिवार देररात वाहन को बचाने के प्रयास में बाइक सवार दंपती गंगनहर में जा गिरा। हादसे में युवक बच निकला, वहीं उसकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शामली के खानपुर निवासी सचिन अपनी पत्नी रितु (25) के साथ शनिवार रात गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग से दिल्ली छतरपुर जा रहा था। नानू गंगनहर पुल के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में उसकी बाइक बेकाबू हो गई। बाइक रेलिंग पार कर नहर में जा गिरी। किसी तरह सचिन पानी से बाहर निकला। उसने पत्नी को भी निकाला। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को समाचार लिखे जाने तक मामले में सचिन या उसके परिवार वालों में थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी। हालांकि सचिन को पुलिस ने थाने पर ही बैठा रखा है। थानाध्यक्ष का कहना है कि महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है। रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि महिला की मौत डूबने से हुई है या किसी अन्य कारण से। तहरीर मिलने पर मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed