फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A committee of lawyers from the Jat community was formed.

Meerut News: जाट समाज के अधिवक्ताओं की कमेटी गठित

Fri, 16 Jan 2026 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
A committee of lawyers from the Jat community was formed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। वर्ष 2025-26 की मेरठ बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति के चुनाव को लेकर जाट समाज के अधिवक्ताओं ने सात सदस्यीय कमेटी तैयार की है। इसमें दो संयोजक शामिल किए गए हैं।
शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ता चौधरी ब्रह्मपाल सिंह के चेंबर में जाट समाज के वरिष्ठ अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से कमेटी गठित की गई। इसमें ब्रह्मपाल सिंह, स्वर्ण सिंह, चौधरी गजेन्द्र सिंह धामा, उदयवीर राणा और धीर सिंह को शामिल किया गया। इसके अतिरिक्त जितेन्द्र सिंह बना और राजेंद्र सिंह बालियान को संयोजक के रूप में शामिल किया गया। सोमवार तक भावी उम्मीदवारों के नाम मांगे गए हैं। सोमवार को ही गठबंधन पर निर्णय लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं, मुस्लिम-ब्राह्मण अधिवक्ताओं के पैनल से महामंत्री पद पर परवेज आलम और अध्यक्ष पद पर अनुज शर्मा के नाम की घोषणा की जा चुकी है। आगामी चुनाव 17 से 20 फरवरी के मध्य चुनाव होने की उम्मीद है। शनिवार को मेरठ बार एसोसिएशन की मौजूदा कार्यकारिणी की बैठक होगी। जिसमें आगामी चुनावी कार्यक्रम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed