{"_id":"6a676582d3f5f6d08704dda1","slug":"a-comedy-play-will-be-staged-at-the-national-seminar-marking-premchand-jayanti-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1256363-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: प्रेमचंद जयंती पर राष्ट्रीय सेमिनार में हास्य नाटक का मंचन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: प्रेमचंद जयंती पर राष्ट्रीय सेमिनार में हास्य नाटक का मंचन होगा
विज्ञापन
- 30 जुलाई को सीसीएसयू के अटल सभागार में होगा आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। प्रख्यात साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती एवं वरिष्ठ रंगकर्मी दिवंगत सुरेंद्र शर्मा की स्मृति में 30 जुलाई को सीसीएसयू के अटल सभागार में राष्ट्रीय सेमिनार और हास्य नाटक गोरखधंधा का मंचन किया जाएगा।
यह जानकारी उर्दू विभाग एवं मेरठ आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. असलम जमशेदपुरी ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे राष्ट्रीय सेमिनार में विभिन्न वक्ता प्रेमचंद के हिंदी और उर्दू साहित्य में योगदान पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। इसके बाद शाम छह बजे वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल शर्मा के निर्देशन में जयवर्धन द्वारा लिखित हास्य नाटक गोरखधंधा का मंचन होगा। नाटक में प्रकाश एवं संगीत की जिम्मेदारी जितेंद्र सी. राज संभालेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। वहीं, नाटक के लेखक जयवर्धन, टीवी एवं फिल्म निर्देशक नीरज शर्मा, पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि और मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन विशिष्ट अतिथि रहेंगे। संस्था उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ रंगकर्मी दिवंगत सुरेंद्र शर्मा को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा। इसके लिए उनके परिवार को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। वार्ता में संस्था के महामंत्री रशीद युसूफ, विनोद बेचैन, हेमंत गोयल, जितेंद्र सी राज, शहजाद, फैजान यासीन, माईकल टिसावर्ड, शाहिद गौरी, जैश टिसावर्ड, डॉ. आसिफ अली आदि रहे।