फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A cleric beats a 10-year-old boy with 20 sticks for sleeping in a madrasa.

Meerut News: मदरसे में सोने पर मौलाना दस साल के बच्चे को 20 डंडे मारे

Wed, 01 Oct 2025 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
A cleric beats a 10-year-old boy with 20 sticks for sleeping in a madrasa.
पीड़ित पिता ने एसएसपी से मिलकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मदरसे में सोने पर मौलाना ने सोमवार को दस साल के मासूम को 20 डंडे मारे। मां शिकायत करने पहुंची तो आरोपी ने उनहें धमकाकर भगा दिया। पिता ने मंगलवार एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।

लिसाड़ीगेट निवासी एक व्यक्ति का दस वर्षीय बेटा अहमदनगर स्थित एक मदरसे में पढ़ने जाता है। सोमवार को भी वह मदरसा गया था। इसी दौरान उसे नींद आग गई और वह सो गया। आरोप है कि मौलाना ने उसे बुरी तरह पीटा। पिता का आरोप है कि उनके मासूम बेटे के शरीर पर पीछे की तरफ एक के बाद एक 20 डंडे मारे। इससे उसके शरीर पर नीले निशान पड़ गए। मदरसे की छुट्टी होने के बाद उनका बेटा घर आया और अपनी मां को जानकारी दी। मां अपने बेटे को लेकर मदरसे पहुंची लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे। मदरसा संचालक से शिकायत की तो उन्हें भगा दिया। परिजनों का कहना है कि मौलाना व एक अन्य ने उनके बेटे की पिटाई की।
विज्ञापन

दर्द के कारण वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रहा है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article