{"_id":"5ed004e2765b39198b3d9d3e","slug":"a-child-died-from-light-attack-in-village-of-saharanpur-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत, लाखों रुपये का नुकसान, गांव में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत, लाखों रुपये का नुकसान, गांव में मची अफरा-तफरी
Fri, 29 May 2020 12:12 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 29 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के लबकरी गांव में बृहस्पतिवार रात को तेज हवाओं और बादलों की गरज के बीच बिजली गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
देवबंद क्षेत्र के लबकरी गांव में बृहस्पतिवार देर रात बिजली गिरने से 11 साल का बच्चा बुरी झुलस गया। परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। नगर के मोहल्ला पठानपुरा के लाम इलाके में भी बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान करीब एक दर्जन से अधिक मकानों में लाखों रुपये के विधुत उपकरण फूंक गए। कई महिलाओं को करंट के झटके भी लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में आई तेज आंधी, फसलों को नुकसान, मकान की छत पर गिरी दीवार, महिला सहित दो घायल
विज्ञापन
दरअसल, तारों पर बिजली गिरने से दर्जनभर मकानों में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बताया गया कि शकील, राशिद और आरिफ का इंवर्टर फूंक गया और तेज आवाज के साथ बैटरे फट गए, सलीम का टीवी, फ्रिज फूंकने के साथ ही चार्जिंग पर लगा मोबाइल फट गया। लईक के मकान की पूरी बिजली फिटिंग जलकर उखड़ गई, शददन की वाशिंग मशीन फूंक गई। जबकि तसर्रुफ के मकान में बल्ब आदि फट गए।
इसके अलावा घरों में काम कर रही रिहाना सहित कई महिलाओं को करंट के झटके भी लगे। गनीमत रही के इसमें कोई जान का नुकसान नहीं हुआ है। तहसीलदार कमलेश कुमार का कहना है कि राजस्व लेखपाल के द्वारा प्रभावित घरों की सूची बनवाई जाएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/