{"_id":"5e68caad8ebc3ec5535e8fe8","slug":"a-child-died-and-three-members-injured-after-fire-s-in-a-house-at-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर अचानक घर में लगी आग, परिवार के चार लोग झुलसे, उपचार के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर अचानक घर में लगी आग, परिवार के चार लोग झुलसे, उपचार के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम
Wed, 11 Mar 2020 04:55 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 11 Mar 2020 04:55 PM IST
सार
यूपी के मेरठ में होली के दिन एक घर में आग लग गई। आग लगने से परिवार के चार लोग झुलस गए, जिनमें उपचार के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
घर में आग लगने से झुलसे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में मेरठ जनपद के गांव नंगला हरेरु में होली के दिन यानी मंगलवार रात को एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगने से परिवार के चार लोग झुलस गए, जिनमें उपचार के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
फलावदा थाना क्षेत्र के गांव नंगला हरेरु में अनुसूचित जाति के रवि पुत्र ईश्वर का परिवार रहता है। बताया गया कि मंगलवार को होली के पर्व पर रवि ने अपने दोस्तों के साथ शराब पी और फिर शाम को पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच घर में अचानक आग लग गई। जिससे परिवार के चार लोग झुलस गए। वहीं उपचार के दौरान एक छोटी बच्ची रितिका की मौत हो गई।
विज्ञापन
ये हुए घायल
घायलों के नाम इस प्रकार हैं। रवि पुत्र ईश्वर, मोनी पत्नी रवि, दीपक पुत्र ईश्वर और रितिका तीन वर्ष पुत्री रवि की मौत हो गई। रितिका का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि घायलों का प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में थाने में कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/