फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A child death in buried under the debris of innocent in Shamli at Uttar Pradesh

यूपी: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर मासूम की मौत, हो सकता था बड़ा हादसा

Tue, 18 Jun 2019 04:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 18 Jun 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
A child death in buried under the debris of innocent in Shamli at Uttar Pradesh
भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद के हींड गांव में मंगलवार को एक दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया। इस दौरान लिंटर की चपेट में आने से जहां एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरे को घायल अवस्था में कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ सहित पुलिस व मेडिकल की टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। बाद में परिजनों ने मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि घटना के वक्त घर में परिवार के 40 सदस्य मौजूद थे। क्षेत्र के गांव हींड निवासी हाजी आकिल की मृत्यु हो चुकी है। घर में उसके सात पुत्र गय्यूर अली, सत्तार, दिलशाद, आरिफ, गुलबहार, आसिफ व प्रवेज अपने-अपने पत्नी व बच्चों के साथ रहते हैं। घटना मंगलवार की है। अचानक से मकान की छत भरभराकर गिरनी शुरू हो गई। इससे परिजनों ने शोर मचाते हुए घर से भागना शुरू कर दिया। हालांकि, लिंटर गिरने तक लगभग पूरा परिवार बाहर निकल आया। लेकिन, परिवार के दो बच्चे अंदर ही रह गए। जिस कारण वह मलबे के नीचे दब गए। इस पर परिजनों ने मिट्टी हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान एक बालक फैजान (4 वर्ष) पुत्र आरिफ की मलबे के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बालक जैद (ढाई वर्ष।) पुत्र आसिफ घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को उठाकर कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। बच्चे की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। जबकि, दूसरी तरफ शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। 

हो सकता था भयानक हादसा
जिस वक्त छत नीचे गिरी तो लिंटर को गिरने में पांच से दस मिनट लगी। इसमें परिवार को घर से निकलने का समय मिल गया। चूंकि, उस वक्त घर में करीब 40 सदस्य थे और यदि लिंटर एकदम से नीचे आकर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

मकान गिरने से एक बालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। साथ ही मुआवजे के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। पुलिस व प्रशासन मामले में उचित कार्रवाई कर रहे हैं। - सुरेंद्र यादव, पुलिस उपाधीक्षक

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed