फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Chief Minister Model Composite School will be built in Kakkepur.

Meerut News: कक्केपुर में बनेगा मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय

Wed, 04 Feb 2026 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
A Chief Minister Model Composite School will be built in Kakkepur.
24.57 करोड़ की परियोजना स्वीकृत, एक परिसर में मिलेंगी-प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक शिक्षा
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी और धर्मेंद्र भारद्वाज के प्रयास से संभव हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ के मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के प्रस्ताव को औपचारिक स्वीकृति मिल गई है। परियोजना के तहत मेरठ के कक्केपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। यह विद्यालय प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक की शिक्षा एक ही परिसर में उपलब्ध कराएगा। इसमें 24.57 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

यह परियोजना विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी और विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज के प्रयासों से संभव हुई है। प्रस्ताव को हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हुई समीक्षा बैठक में विस्तार से चर्चा के बाद मंजूरी मिली थी। बैठक में मेरठ जिले में आधुनिक शैक्षिक अधोसंरचना को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया था। मुख्यमंत्री की सहमति के बाद अब प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी। कुल अनुमानित लागत लगभग 24.57 करोड़ रुपये (2457.31 लाख रुपये, 18 प्रतिशत जीएसटी सहित) है। इसमें से प्रथम किश्त के रूप में 50 प्रतिशत धनराशि स्वीकृत कर दी गई है। इस विद्यालय के बनने से मेरठ के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक एवं समग्र शिक्षा मिलेगी। स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लाइब्रेरी, खेल सुविधाएं और अन्य आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस यह स्कूल निजी स्कूलों को कड़ी टक्कर देगा। क्षेत्र में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठेगा और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी। प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत प्रत्येक जिले में ऐसे मॉडल स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण एवं शहरी बच्चों को समान अवसर प्राप्त हों। विधान परिषद सदस्य अश्वनी त्यागी और धर्मेंद्र भारद्वाज ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed