{"_id":"6a85d40f426e114ba90ae248","slug":"a-chariot-procession-of-lord-parshvanath-was-taken-out-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1277992-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भगवान पार्श्वनाथ की रथयात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भगवान पार्श्वनाथ की रथयात्रा निकाली
विज्ञापन
शास्त्री नगर दिगंबर जैन पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर में मोक्ष कल्याणक पर धार्मिक अनुष्ठान
24 निर्वाण लाडू किए गए अर्पित
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिगंबर जैन पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर सेक्टर 2 शास्त्रीनगर में 23 वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसके बाद भगवान पार्श्वनाथ की रथयात्रा निकाली गई।
सुबह मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ की शांतिधारा प्रवीण जैन और अभिषेक जैन परिवार द्वारा की गई। विनोद जैन, गौरव जैन, अरुण जैन, अविनाश जैन, अजय बंसल एवं उत्कर्ष जैन ने भी शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त किया। मुख्य निर्वाण लाडू श्री अंबुज जैन परिवार द्वारा अर्पित किया गया। 23 अन्य निर्वाण लाडू 23 परिवारों ने अर्पित किया।
धार्मिक अनुष्ठानों के बाद भगवान पार्श्वनाथ को रथ में विराजमान कर भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथ में चलने का सौभाग्य पीयूष जैन वैद्यवाड़ा को प्राप्त हुआ। भगवान के सारथी विनय जैन, मयूर विहार बने। धन कुबेर बनने का सौभाग्य अनिल जैन, मेहुल जैन तथा द्वितीय इंद्र का सौभाग्य विभोर जैन को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
रथ यात्रा में नपीरी, ताशा, मवाना के प्रसिद्ध ताज बैंड तथा मीरपुर के प्रसिद्ध पॉपुलर बैंड ने मनमोहक धार्मिक धुनें प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
रथ यात्रा सेक्टर-2 स्थित मंदिर से डी ब्लॉक जैन मंदिर पहुंची। यहां भगवान का अभिषेक एवं धार्मिक अनुष्ठान कराया गया। बाद में सेक्टर-2 स्थित मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन की सफलता में मंदिर अध्यक्ष सुधीर कुमार जैन, मंत्री राकेश कुमार जैन, मुख्य रथ यात्रा संयोजक राहुल जैन, संगठन मंत्री शशि भूषण जैन आदि रहे।