फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A case of murder has been registered after the body of a student was found in the bathroom.

Meerut News: बाथरूम में छात्र का शव मिलने के मामले में हत्या का केस दर्ज

Thu, 04 Dec 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A case of murder has been registered after the body of a student was found in the bathroom.
कंकरखेड़ा/मेरठ। थाना क्षेत्र के सैनिक विहार निवासी बीएसएफ के जवान दीपक बालियान ने एक दिसंबर को हुई 13 वर्षीय बेटे लक्ष्य की मौत के मामले में बुधवार को हत्या की धारा में अज्ञात आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होेंने करीबी पर हत्या के शक जाहिर किया है। बुधवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने दोबारा से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। थाना पुलिस गहनता से पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सरधना रोड स्थित सैनिक विहार निवासी दीपक बालियान बीएसएफ में जवान के पद पर त्रिपुरा में तैनात हैं। दीपक मूल रूप से मुजफ्फरनगर के गोयला के रहने वाले हैं। परिवार में दो बेटियों के अलावा एक 13 वर्षीय बेटा लक्ष्य था। लक्ष्य आठवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों ने बताया था कि था कि एक दिसंबर की शाम लक्ष्य बाथरूम में कपड़े बदलने के लिए गया था। जब काफी देर तक लक्ष्य बाहर नहीं आया तो परिजन बाथरूम में गए। वहां छात्र बेसुध मिला और अस्तपाल में उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने लक्ष्य के शव का पोस्टमार्टम कराया था। परिजनों ने लक्ष्य का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार कर दिया था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस की टीम सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed