फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A case has been registered against the manager and the weigh clerk of the sugar mill in Muzaffarnagar

यूपी: मुजफ्फरनगर में खतौली मिल के अध्यासी और तौल लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 31 May 2020 12:48 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 31 May 2020 12:48 AM IST
सार

  • खतौली मिल के अध्यासी और तौल लिपिक पर मुकदमा दर्ज
  • डीसीओ के निरीक्षण में तौल केंद्र पर मिली घटतौली
  • बिना नोटिस के बंद किए तौल केंद्र, किसानों को जारी नहीं किया इंडेंट

विज्ञापन
A case has been registered against the manager and the weigh clerk of the sugar mill in Muzaffarnagar
गन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में डीसीओ के निरीक्षण में खतौली चीनी मिल सहित क्रय केंद्रों पर काफी अनियमितताएं सामने आईं। डीसीओ ने जांच में पाया कि चीनी मिल ने बिना नोटिस के ही तौल केंद्र बंद कर दिए, जो तौल केंद्र चालू मिले उन पर घटतौली पकड़ी गई। किसानों को इंडेंट जारी नहीं किया गया और एडवांस में गन्ने की खरीद कर ली गई। खतौली गन्ना समिति सचिव की ओर से मिल के अध्यासी डॉ. अशोक कुमार और तौल लिपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


डीसीओ डॉ. आरडी द्विवेदी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ खतौली चीनी मिल के गन्ना तौल क्रय केन्द्रों पचैंडा कलां द्वितीय, मुस्तफाबाद, मखियाली, चांदपुर, ककरौली द्वितीय, जानसठ प्रथम एवं द्वितीय का निरीक्षण किया। डीसीओ ने बताया कि पचैंडा कलां द्वितीय के निरीक्षण के समय क्रय केंद्र बंद मिला। चौकीदार घसीटा ही मिला। मौके पर लगभग एक हजार क्विंटल गन्ना जमीन पर पड़ा मिला। यहां मिले किसान प्रदीप कुमार पचैंडा कलां ने बताया कि 28 मई से तौल बंद है। मखियाली तौल केंद्र के निरीक्षण के समय यहां 27 मई से तौल नहीं होना बताया गया। चांदपुर का तौल केंद्र भी बंद मिला। मौके पर लगभग 400 क्विंटल गन्ना जमीन पर तुला हुआ पड़ा मिला। ककरौली द्वितीय निरीक्षण के समय क्रय केंद्र पर लगभग 50 किसान मिले। मोरना-जानसठ मार्ग पर गन्ने से भरी गाड़ियां तौल की प्रतीक्षा में खड़ी मिली। किसानों ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों के किसान इसी क्रय केंद्र पर गन्ना डालने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बड़ी कामयाबी: पंजाब पुलिस और यूपी एटीएस ने खालिस्तानी आतंकी को मेरठ से दबोचा, पूछताछ जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीओ ने बताया कि जानसठ प्रथम का तौल केंद्र चलता मिला। यहां पाया गया कि कांटे पर मिल द्वारा लगभग चार प्रतिशत की घटतौली की जा रही हैं। डीसीओ आरडी द्विवेदी ने बताया कि जानसठ प्रथम क्रय केंद्र पर घटतौली कर गन्ना किसानों के साथ धोखाधड़ी कर उन्हें आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही थी। गन्ना समिति खतौली के सचिव महिपाल सिंह की ओर से खतौली कोतवाली में मिल के अध्यासी डॉ. अशोक कुमार, मिल तौल लिपिक दीपक कुमार निवासी तुलसीपुर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed