फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A case has been registered against the inspector and pistol and cartridges have been seized.

Meerut News: आगरा के ध्यानार्थ दरोगा पर मुकदमा दर्ज, पिस्टल, कारतूस जब्त

Fri, 10 Oct 2025 07:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 10 Oct 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
A case has been registered against the inspector and pistol and cartridges have been seized.
अवकाश पर आए आगरा में तैनात दरोगा की पिस्टल से पत्नी के पैर में गोली लगने का मामला
विज्ञापन

-पुलिस ने लापरवाही व नियमों के उल्लंघन के आरोप में दर्ज किया केस
-पत्नी के पिता ने दी तहरीर में बेटी से भूलवश गोली चलने की बात कही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। कस्बा निवासी आगरा में तैनातदरोगा रोबिन अहलावत की पत्नी दीपिका के गोली लगने के मामले में पुलिस ने दीपिका के पिता मुकेश की तहरीर पर लापरवाही व नियमों का उल्लंघन करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पिस्टल और आठ कारतूस अपने कब्जे में ले लिए है।

रोबिन आगरा जिले के खेड़ा राठौर में तैनात हैं। पहली करवा चौथ होने के कारण वह छुट्टी पर आया हुआ था। बृहस्पतिवार देर शाम दरोगा की पत्नी दीपिका के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के दौरान दीपिका के पिता मुकेश, माता आभा, बहन चारुल, भाभी प्रियांग भी उसकी ससुराल में ही थे। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में दौड़े तो दीपिका खून से लथपथ मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में दीपिका के पिता मुकेश ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि वह सभी दूसरे कमरे में बैठे थे और उनके दामाद भी बाहर थे। उनकी बेटी से वहां रखी पिस्टल से गलती से गोली चल गई थी, जो उसके पैर में लगी। पुलिस ने मुकेश की तहरीर के आधार पर लापरवाही बरतने व छुट्टी लेकर आने के बावजूद भी पिस्टल व कारतूस साथ लाने पर नियमों का उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, साथ ही आगरा पुलिस को भी जानकारी दी गई है। पुलिस ने घर पर रखी सरकारी पिस्टल व कारतूस अपने कब्जे में ले लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed