फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A case has been registered against Pradhan's husband and brother-in-law for conspiring to murder.

Meerut News: प्रधान के पति व देवर पर हत्या की साजिश रचने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Nov 2025 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
A case has been registered against Pradhan's husband and brother-in-law for conspiring to murder.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। गांव सेतकुआं के ग्राम प्रधान के पति और देवर पर रंजिशन हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें सीओ किठौर ने जांच की थी। जांच के आधार पर दोनों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव सेतकुआं निवासी अमित पुत्र गजेंद्र सिंह के अनुसार उसने ग्राम पंचायत में किए जा रहे भ्रष्टाचार के संबंध में आईजीआरएस के माध्यम से पंचायती राज विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसे लेकर ग्राम प्रधान कृष्णा देवी, प्रधान पति श्रीपाल व देवर आदेश उससे रंजिश रखने लगे। 17 अक्तूबर को श्रीपाल और आदेश ने फोन पर गालियां दी तथा जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित ने अपने आप को ग्राम पंचायत चुनाव 2026 में प्रधान पद का दावेदार भी बताया।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि श्रीपाल पक्ष रंजिश के तहत उसकी हत्या की साजिश रच रहा है। पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने मामले की जांच पड़ताल की थी। जांच के बाद इस मामले में खरखौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान....
शिकायत पत्र मिलने के बाद गांव पहुंचकर मामले की जांच की थी। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -प्रमोद कुमार सिंह, सीओ, किठौर


मेरी पत्नी कृष्णा ग्राम प्रधान है। अमित चपराना प्रधान पद के लिए तैयारी कर रहा है। छवि बिगाड़ने के लिए साजिश के तहत आरोप लगाए जा रहे हैं। अमित चपराना कुछ लोगों के साथ मिलकर षड्यंत्र रच रहा है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। -श्रीपाल सिंह, प्रधान के पति, सेतकुआं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed