फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A car loan of Rs 6.82 lakh was taken in the name of an RLD leader.

Meerut News: रालोद नेता के नाम पर लिया 6.82 लाख का कार लोन

Sat, 04 Apr 2026 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
A car loan of Rs 6.82 lakh was taken in the name of an RLD leader.
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में दो आरोपियों सुहैल व अमन शर्मा ने दौराला निवासी रालोद नेता बाबूराम प्रजापति के नाम पर 6.82 लाख रुपये का कार लोन ले लिया। 10 अगस्त 2024 को खाते से पहली किस्त कटी तो रालोद नेता को धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर दी।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के रामपुरी कॉलोनी निवासी बाबूराम प्रजापति ने बुधवार को कंकरखेड़ा थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि जटौली के पास सुहैल खान का न्यू कार बाजार के नाम से पुरानी कार खरीदने व बेचने का काम है। पीड़ित ने दो जुलाई 2024 को सुहैल से कार लेने के लिए संपर्क किया। पीड़ित को एक कार पसंद आ गई। दोनों के बीच सात लाख रुपये में कार का सौदा तय हो गया।
विज्ञापन

सुहैल ने रालोद नेता से कहा कि वह कार पर लोन करा देगा। सुहैल ने कार पर लोन कराने के लिए रालोद नेता की अमन शर्मा से मुलाकात कराई। अमन ने पीड़ित से कार पर लोन कराने के लिए आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य कागजात लिए। कागजों पर बाबूराम से हस्ताक्षर भी कराए। नौ जुलाई 2024 को कार पर फाइनेेंस कंपनी से 6.82 लाख रुपये का लोन हो गया। लोन का पैसा अमन के खाते ट्रांसफर हुआ। आरोप है कि लोन की जानकारी बाबूराम को नहीं दी। पीड़ित के खाते से लोन की पहली किस्त कटने पर पर लोन की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोपियों से कार देने की बात कहीं। मगर आरोपियों ने कार नहीं दी। बाबूराम ने लोन बंद कराने के लिए कहा। पीड़ित के अनुसार उनके खाते से 21 किस्त कट चुकी है। पुलिस में शिकायत करने पर अमन ने सात किस्त वापस कर दी। मगर आरोपी ने ओर किस्त देने से मना कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed