फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: A candidate who appeared for the UP Police recruitment exam with a fake Aadhaar card was arrested.

Meerut News: यूपी पुलिस भर्ती की फर्जी आधार कार्ड से परीक्षा देने आए अभ्यर्थी को दबोचा

Thu, 11 Jun 2026 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Meerut: A candidate who appeared for the UP Police recruitment exam with a fake Aadhaar card was arrested.
Crime - फोटो : अमर उजाला
यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा सामने आया है। अलीगढ़ के एक अभ्यर्थी सौरभ को खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ा है। वह दूसरी बार परीक्षा देने आया था, जिसकी जानकारी बायोमेट्रिक जांच में सामने आई।
विज्ञापन


सौरभ ने इससे पहले 8 जून को मेरठ के राम सहाय इंटर कॉलेज में भी परीक्षा दी थी। बुधवार को खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में वह फर्जी आधार कार्ड लेकर पहुंचा था। कॉलेज के गेट पर बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाते ही उसकी पहचान हो गई। मशीन ने बताया कि वह पहले ही परीक्षा दे चुका है।
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्य उमेश चौहान की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस और केंद्र व्यवस्थापक ने सौरभ से सख्ती से पूछताछ की। उसने बताया कि मेरठ में इस्तेमाल किए गए आधार कार्ड में जन्मतिथि एक अप्रैल 1997 थी। उस आधार कार्ड में उसका नाम ''सौरभ'' सही लिखा था। खेकड़ा में वह जिस आधार कार्ड को लेकर आया था, उसमें जन्मतिथि 26 जनवरी 1996 थी। इस आधार कार्ड में नाम ''सौरभ'' लिखा था, जो फर्जी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फर्जीवाड़े का तरीका
सौरभ ने बताया कि उसने फर्जी आधार कार्ड इसलिए बनवाया था ताकि वह एक परीक्षा देकर फायदा उठाना चाहता था। इसके बाद दूसरी जगह परीक्षा देकर पास होने की संभावना बढ़ाना चाहता था। उसका उद्देश्य किसी भी एक परीक्षा में सफल होना था।


पुलिस की कार्रवाई और जांच
केंद्र व्यवस्थापक उमेश चौहान की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। अभ्यर्थी सौरभ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच अधिकारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि अलीगढ़ के अभ्यर्थी को पकड़ा गया है। वह फर्जी आधार कार्ड लेकर दूसरी बार परीक्षा देने आया था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed