{"_id":"6a5cdd3e16b92d6ad0007207","slug":"a-call-to-follow-the-ideals-of-martyr-mangal-pandey-meerut-news-c-72-1-mct1004-156455-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शहीद मंगल पांडे के आदर्शों पर चलने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शहीद मंगल पांडे के आदर्शों पर चलने का आह्वान
Sun, 19 Jul 2026 07:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sun, 19 Jul 2026 07:50 PM IST
विज्ञापन
सीसीएसयू में क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडे को किया नमन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी एवं महान क्रांतिकारी शहीद मंगल पांडे के जन्मदिवस पर रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने कहा कि शहीद मंगल पांडे ने वर्ष 1857 की क्रांति का बिगुल फूंककर भारत के स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा प्रदान की। उनके साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरित होकर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जनआंदोलन खड़ा हुआ। युवाओं को शहीद मंगल पांडे के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह, प्रोफेसर बीरपाल सिंह, साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्ष प्रोफेसर नीलू जैन गुप्ता, समन्वयक प्रोफेसर कृष्णकांत शर्मा, प्रोफेसर जमाल अहमद सिद्दीकी, प्रोफेसर दिनेश चंद शर्मा, डॉ. विवेक कुमार, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।