{"_id":"6a3bd795e36bfdcfc10f5285","slug":"a-call-to-embrace-radhe-mammas-ideals-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112784-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राधे मम्मा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राधे मम्मा के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
विज्ञापन
सरधना। ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दौराला रोड सेवा केंद्र पर जगदंबा स्वरूप
ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र पर राधे मम्मा का श्रद्धांजलि दिवस मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। ब्रह्माकुमारी प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दौराला मार्ग स्थित सेवा केंद्र पर संस्थान की प्रथम प्रशासिका राधे मम्मा का 61वां श्रद्धांजलि दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर उनके जीवन मूल्यों और आध्यात्मिक योगदान को याद किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अतुल प्रधान और शिक्षक दीपक शर्मा ने राधे मम्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। वक्ताओं ने राधे मम्मा के त्याग, सेवा और आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि आधुनिक दौर में मानसिक शांति और सकारात्मक सोच के लिए अध्यात्म की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। कार्यक्रम में डॉ. सुभाष ने राधे मम्मा के जीवन दर्शन और संस्थान के विकास में उनकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी। जबकि महिपाल सिंह ने उनके जीवन से जुड़े अनुभव साझा किए। श्रद्धांजलि सभा में भजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक नृत्य ने वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। इस अवसर पर विधायक अतुल प्रधान ने संस्थान परिसर में स्थापित पांच किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के अंत में केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में डॉ. बीडी त्यागी, गौरव चौधरी, महिपाल सिंह समेत गणमान्य लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे।