{"_id":"686054387f2863739d0679c7","slug":"a-businessman-was-duped-of-rs-947-lakh-on-the-pretext-of-getting-him-scrap-meerut-news-c-72-1-smrt1021-136053-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 9.47 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रैप दिलाने का झांसा देकर कारोबारी से 9.47 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
मेरठ। एटीएम मशीन का स्क्रैप दिलाने का झांसा देकर देहली गेट निवासी कारोबारी फुरकान कुरैशी से पांच लोगों ने 9.47 लाख रुपये ठग लिए। स्क्रैप कानपुर में किसी और को बेचकर रुपये आपस में बांट लिए। पीड़ित ने देहली गेट थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
देहली गेट में कोठी अतानस निवासी फुरकान कुरैशी ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि वह अपनी फर्म बियानी ट्रेडर्स के माध्यम से खराब एटीएम मशीन का स्क्रैप खरीदते हैं। कुछ दिन पूर्व उनके पास कानपुर से रामजी नाम का व्यक्ति आया। उसने बताया कि लखनऊ की एक्सीलेंसर सोल्यूशंस फर्म के मालिक विकास दुबे ने कॉपर इंडिया के साथ खराब एटीएम मशीन खरीदने का अनुबंध किया है। कहा कि 50 हजार रुपये कमीशन देने पर वह विकास दुबे से खराब एटीएम किलो के भाव में दिलवा देगा। दो मार्च 2025 को 8.52 लाख रुपये के बिल पर फुरकान कुरैशी ने दो लाख रुपये और फिर 3.70 लाख रुपये विकास दुबे के अकाउंट में ट्रांसफर किए। अगले दिन लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट एजेंसी पटना के मालिक संजू ने गाड़ी मालिक अवतार सिंह से बात करके खराब एटीएम गुवाहाटी में गाड़ी में लदवा दिए। गाड़ी पर इटावा निवासी विकास मिश्रा चालक था।
चार मार्च को गाड़ी गुवाहाटी से चली। 6 मार्च को सिलीगुड़ी में सेल्स टैक्स आफिसर ने गाड़ी पकड़ ली। फुरकान कुरैशी ने रामजी, विकास दुबे और विकास मिश्रा से बात की तो उन्होंने बताया कि गाड़ी जाम में फंसी है। रामजी ने अपने कमीशन के 50 हजार रुपये, गाड़ी मालिक ने भाड़े के 85 हजार रुपये और लोडिंग के 13,800 रुपये मांगे। उन्होंने सभी को रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। इसके बाद आरोपियों ने बताया कि गाड़ी सेल्स टैक्स आफिसर ने पकड़ ली है। टैक्स जमा करके गाड़ी छुड़ा लो। पीड़ित ने 2.28 लाख रुपये जमा कराकर गाड़ी छुड़वाई। इसके बाद भी गाड़ी उनके पास नहीं पहुंची। आरोप है कि इन लोगों ने 4 अप्रैल 2025 को गाड़ी का सारा स्क्रैप कानपुर में 8.52 लाख रुपये में बेचकर रकम आपस में बांट ली। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।