{"_id":"68a612529ea07bd64f06c636","slug":"a-bus-hit-a-trader-at-begumpul-injured-meerut-news-c-72-1-mct1010-139120-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगमपुल पर व्यापारी को बस ने मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेगमपुल पर व्यापारी को बस ने मारी टक्कर, घायल
Wed, 20 Aug 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। बेगमपुल पर तेज रफ्तार बस ने बुधवार को व्यापारी अमन अरोड़ा की स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चौरसिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बस चालक के खिलाफ व्यापारी के बेेटे ने मुकदमा दर्ज कराया है। कंकरखेड़ा पटेलपुरी निवासी अमन अरोड़ा ने बताया उसके पिता अजय अरोड़ा स्कूटी से घर आ रहे थे। जब वह बेगमपुल पर पीपी मोटर्स पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें चौरसिया नर्सिंग होम में भर्ती कराया। चालक बस लेकर फरार हो गया। सदर बाजार थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक को तलाश रही है। संवाद
विज्ञापन