{"_id":"6a1c3a30d7008903cc09b1eb","slug":"a-broken-pipeline-caused-waterlogging-on-the-road-leaving-a-car-stuck-in-a-ditch-meerut-news-c-73-1-mct1008-107374-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पाइप लाइन टूटने से सड़क पर जलभराव, गड्ढे में फंसी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पाइप लाइन टूटने से सड़क पर जलभराव, गड्ढे में फंसी कार
विज्ञापन
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में पानी की पाइप लाइन टूटने के बाद फंसी कार। ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। कस्बा हर्रा में सरधना-बिनौली मार्ग पर स्थित पांचली बुजुर्ग बाईपास पर पानी की पाइप लाइन टूटने से सड़क पर जलभराव हो गया। लगातार पानी बहने से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को एक कार इस गड्ढे में फंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों के अनुसार पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण काफी देर तक पानी सड़क पर बहता रहा। इससे सड़क का एक हिस्सा धंस गया और वहां गड्ढा बन गया। सड़क पर पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पा रहा। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार गड्ढे में फंस गई। कार के फंसने से कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार चालक की मदद की। काफी प्रयास के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। लोगों ने नगर पंचायत हर्रा से तत्काल पाइप लाइन की मरम्मत कराने और सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
हर्रा नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीति गुप्ता ने बताया कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेजकर पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा।