फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A badmash injured and arrested in police encounter at Baghpat city

एनकाउंटर: 25 हजार के इनामी बदमाश को मारी गोली, इस मामले में चल रहा था फरार

Fri, 12 Jul 2019 02:20 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jul 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
A badmash injured and arrested in police encounter at Baghpat city
मुठभेड़ में बदमाश घायल - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बागपत जनपद में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए बदमाश पर लूट, डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच बागपत प्रभारी संजीव कुमार टीम के साथ गुरुवार को ललियाना चैक पोस्ट पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवक चांदीनगर की तरफ से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों बदमाश भागने लगे। पुलिस ने सुराना पुल के पास बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी भाग गया। 
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घायल बदमाश 25 हजार का इनामी मोनू उर्फ आहात पुत्र आजाद निवासी तिल बेगमपुर थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर का रहने वाला है। गाजियाबाद से डकैती के मुकदमे में फरार चल रहा था। गाजियाबाद पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने घटना स्थल से पल्सर बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ की सूचना पर गाजियाबाद जनपद के एएसपी नीरज कुमार, मुरादनगर थाना प्रभारी ओमप्रकाश भी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उस पर गाजियाबाद, मुरादनगर, बुलंदशहर में लूट, डकैती के कई मुकदमे दर्ज हैं। 

एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि बदमाश का आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। फरार हुए उसके साथी की तलाश में पुलिस लगी हुई है। जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

मुठभेड़ की सूचना पर दौड़े ग्रामीण
सुराना पुल के पास मुड़भेड़ की सूचना पर ललियाना गांव के ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने चैक पोस्ट पर ग्रामीणों को रोक दिया और उन्हें वापस भेजा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed