फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नव वर्ष की पूर्व संध्या संगीनों के साये में

नव वर्ष की पूर्व संध्या संगीनों के साये में

Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। नव वर्ष की पूर्व संध्या संगीनों के साये में होगी। साथ ही आगामी 26 जनवरी पर आतंकी हमले के अंदेशे के मद्देनजर जोन के मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है। आतंकी संगठनों, उनके समर्थकों और संदिग्ध बांग्लादेशियों की गतिविधियों पर फोकस कसने के निर्देश दिए गए हैं। रेल, सड़क और हवाई आवागमन पर नजर रखने के लिए ज्वाइंट ऑपरेशन चलेगा।
विज्ञापन

आठ खास निर्देश
1. हल्की एवं छोटी उड़ान यानी ग्लाइडर और हेलीकॉप्टर की उड़ानों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए। ऐसे एअरक्राफ्ट खाली भवन या स्थानों से भी उड़ान भर सकते हैं। इसलिए ऐसे स्थानों को चिन्हित करते हुए सतर्कता बरती जाए।
विज्ञापन

2. आतंकी संगठन कोई भी नापाक हरकत कर सकते हैं। इसलिए पूर्व में प्रकाश में आए आतंकियों और उनके समर्थकों के अलावा संदिग्ध बांग्लादेशियों की हरकतों पर भी नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. साइबर कैफों का औचक निरीक्षण किया जाए। कौन कहां किस आईडी से नेट यूज कर रहा है या फिर ई-मेल चेक कर रहा है, इसका रिकॉर्ड खंगाला जाए।
4. केमिकल्स की दुकानों का भी सत्यापन कराया जाए। यदि कहीं अमोनिया नाइट्रेट जैसे केमिकल की बिक्री ज्यादा हो रही हो तो उसके खरीददार का पता लगाकर उसकी जांच की जाए।
5. किराएदारों, नौकरों और चालकों का 31 दिसंबर से पहले ही शत प्रतिशत सत्यापन करा लिया जाए
6. सिनेमा हॉल, शापिंग मॉल्स, मल्टीप्लेक्स, मुख्य और घने बाजारों की रोजाना सघन चेकिंग कराई जाए।
7. होटलों, धर्मशालाओं और आराम गृहों में रुकने वाले लोगों पर निगाह रखी जाए। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति रहता पाया जाए और रजिस्टर अपूर्ण पाया जाता है तो होटल का लाइसेंस निरस्त कराने की कार्यवाही की जाए।
8. हाईवे और अन्य मुख्य मार्गों पर रोडवेज और प्राइवेट बसों केे अलावा आरपीएफ के साथ मिलकर ट्रेनों की भी चेकिंग कराई जाए
यह वजह खास
बिजनौर से फरार चल रहे छह आतंकियों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। खुफिया एजेंसियों ने खास इनपुट मिलने के बाद हाल में ही देश भर में अलर्ट जारी किया है। जिसमें उत्तर प्रदेश को प्रमुखता से रखा गया है। बताया गया है कि इन आतंकियों को आईएसआई से कुछ खास दिशा-निर्देश मिले हैं। जिसके चलते नए साल के स्वागत में होने वाले जश्न और आगामी 26 जनवरी की परेड को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बरतने की ताकीद की गई है।

कोट----
नए साल की पूर्व संध्या और गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट जारी किया गया है। जोन के सभी एसएसपी को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि वे खास सतर्कता बरतें। -आलोक शर्मा, आईजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed