{"_id":"52-80635","slug":"Meerut-80635-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की नाकामी का बंद आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की नाकामी का बंद आज
Meerut
Updated Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बढ़ते अपराध और लखनऊ में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल से अधिवक्ताओं द्वारा की गई मारपीट के विरोध में बृहस्पतिवार को मेरठ बंद रहेगा। इसके लिए बुधवार को संयुक्त व्यापार संघ के साथ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल, संयुक्त व्यापार मंडल की टीमों ने शहर में प्रचार कर बंद की सफलता का आह्वान किया।
संयुक्त व्यापार संघ ने आठ दिसंबर को कार्यकारिणी की बैठक में मेरठ बंद का फैसला लिया था। इसके लिए मंगलवार से पूरे शहर में कई टीमों ने प्रचार शुरू कर दिया। साथ ही अलग-अलग बाजार के व्यापारी नेताओं के साथ बैठकर बंद के लिए समर्थन मांगा और रणनीति तैयार की। बंद को कई संगठनों ने अपना पूर्ण समर्थन तो कई ने दोपहर तक शामिल रहने का समर्थन दिया है। इधर, व्यापार संघ ने आवश्यक सेवाओं के साथ स्कूल-कॉलेजों को बंद से मुक्त रखने की बात कही है।
बुधवार को बंद के समर्थन में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष पवन मित्तल, कमल ठाकुर, दलजीत सिंह, संजय जैन, सतीश चंद जैन, संजीव रस्तोगी, गौरव शर्मा, विपुल सिंघल, गजेंद्र शर्मा, संदीप रेवड़ी, राजीव गुप्ता काले, लल्लू मक्कड़, आशु रस्तोगी, सुनील बब्बू, गणेश अग्रवाल, गुल्लू ठाकुर आदि ने अलग-अलग बाजारों में जनसंपर्क किया। वहीं साईं पुरम इंडस्ट्रल एरिया, संयुक्त व्यापार मंडल आदि संगठनों ने भी प्रचार किया।
विज्ञापन
बुढ़ाना गेट से निकलेगा जुलूस:
संयुक्त व्यापार संघ ने इस बार आंदोलन की रणनीति में बदलाव किया है। सभी व्यापारी सुबह बाजार बंद कराते हुए दोपहर एक बजे बुढ़ाना गेट स्थित मंगल पांडे की प्रतिमा के समक्ष जुटेंगे। वहां से जुलूस के रूप में पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। नवीन गुप्ता ने बताया कि व्यापार संघ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ सुबह आठ बजे बाजारों में निकल जाएंगे। उन्होंने कहा कि बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। इसे शहर के सभी बाजारों और प्रत्येक वर्ग का समर्थन मिला है।
यहां बंद का असर:
बेगमपुल, आबूलेन, सदर, कंकरखेड़ा, सेंट्रल मार्केट, खैरनगर दवा बाजार, बाजार बजाजा, कबाड़ी बाजार, दाल मंडी, नवीन मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, बागपत रोड बाजार के साथ शहर के अन्य बाजार बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे तो सिनेमाघरों में भी पहला शो नहीं चलेगा।
ये सेवाएं रहेंगी बेअसर:
अस्पताल, स्कूल-कॉलेज, बस और ऑटो सर्विस, दूध और ब्रेड की आपूर्ति तथा गैस आपूर्ति के साथ चिकित्सकों के क्लीनिक भी बंद से मुक्त रहेंगे।
---------
इन्होंने दिया बंद को समर्थन:
मेरठ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश चंद गुप्ता, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, सदर बाजार के अध्यक्ष सुनील दुआ, विद्यालय प्रबंधक संघ उत्तर प्रदेश के महानगर अध्यक्ष डॉ. शोएब खान, मेरठ डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनेश जैन और महामंत्री मनुल अग्रवाल, साईंपुरम इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सहगल और महामंत्री राकेश मक्कड़, नील गली सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश रस्तोगी, मेरठ बुलियन ट्रेडर्स के महामंत्री सर्वेश सर्राफ, रिठानी व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील वर्मा व महामंत्री आदित्य शर्मा, संयुक्त व्यापार मंडल के परतापुर व्यापार मंडल के महामंत्री राजीव सर्राफ, मेरठ हैंडलूम एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल रस्तोगी और महामंत्री पीयूष रस्तोगी ने बंद के समर्थन का ऐलान किया है।
---------
जबरन बंद कराया तो करेंगे सख्ती:
जिलाधिकारी पंकज यादव ने कहा है कि व्यापार संघ को आंदोलन का हक है। लेकिन बंद ऐच्छिक होना चाहिए। कहीं भी जबरन बंद कराने, कानून और शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो सख्ती की जाएगी। इसके लिए शहर में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जो पुलिस फोर्स के साथ हर स्थिति पर नजर रखेंगे।
---------
कंछल की पिटाई के विरोध में मशाल जुलूस:
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार शाम न्यू मोहनपुरी से मशाल जुलूस निकाल कर अपने नेता बनवारी लाल कंछल की पिटाई पर आक्रोश जताया। साथ ही बंद की सफलता के लिए समर्थन का आह्वान किया। इससे पूर्व दोपहर में संगठन के प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने बताया कि कंछल की पिटाई के मामले में पूरे प्रदेश के व्यापारी एकजुट हैं। सभी का समर्थन मिल रहा है। इसलिए प्रदेश बंद पूरी तरह सफल रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर आरोपी अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी नहीं की गई तो 14 दिसंबर को प्रदेश कार्यसमिति की लखनऊ में होने वाली बैठक में आंदोलन की अगली रणनीति पर चर्चा होगी। वार्ता और जुलूस में निखिल जैन, शैलेंद्र गौड़, मुकेश गर्ग, राजकुमार त्यागी, मनोज हंस, मनोज बंसल, मुकेश गर्ग, धर्मेंद्र अग्रवाल, आरसी वर्मा, अतुल्य गुप्ता, पवन गर्ग, मोहम्मद साकिब, इसरार, सुनील वर्मा, अंकुर अग्रवाल, आशीष डुडेजा, अमित कंसल, संदीप पुंडीर आदि मौजूद रहे।
------------------
बंद को सफल बनाने का आह्वान
कंकरखेड़ा में संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता और कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल के नेतृत्व में व्यापारियों ने बंद को सफल बनाने का आह्वान किया। नवीन गुप्ता ने कहा कि एक सप्ताह पहले व्यापारी वीरेंद्र कुमार सिंघल की एक बदमाश ने हत्या कर दी थी। पुलिस अब तक बदमाश का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। उधर, लखनऊ में व्यापारी को अधिवक्ताओं ने बुरी तरह पीटा। प्रदेश में व्यापारी कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। इस मौके पर देवेंद्र गोयल, अंकित गुप्ता सतीश मारवाड़ी, राजेश खन्ना, विपुल सिंघल, कमल ठाकुर, लल्लू मक्कड़, नरेंद्र चौधरी, संदीप गोयल आदि मौजूद रहे।
------------------
वर्जन
- संयुक्त व्यापार संघ महानगर की जनता के हित में बंद कर रहा है। बंद को हमारा भी पूर्ण समर्थन रहेगा। -हरिकांत अहलूवालिया, महापौर