{"_id":"52-80588","slug":"Meerut-80588-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेरे सिर पर डाल दो गन्ना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेरे सिर पर डाल दो गन्ना’
Meerut
Updated Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चीनी मिलों द्वारा गन्ना क्रय केंद्र स्थापित न किए जाने पर मंगलवार को कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल की जिला गन्ना अधिकारी से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया। इसके अलावा रालोद नेता डॉ. राजकुमार सांगवान भी गन्ना किसानों की समस्याओं के लेकर डीसीओ कार्यालय पहुंचे।
दौराला शुगर मिल को छह नए गन्ना क्रय केंद्र स्थापित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसने एक भी क्र्रय केंद्र नहीं लगाया है। मंगलवार को भाजपा विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल गांव दायमपुर के किसानों के साथ गन्ना भवन पहुंचे और क्रय केंद्र लगवाने की मांग उठाई। वहां एक किसान ने पूछा कि क्रय केंद्र हैं नहीं तो वह गन्ना कहां डाले। इस पर डीसीओ ने कहा कि मेरे सिर पर डाल दो। इसी बात को लेकर विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने डीसीओ को जमकर सुनाई और कहा कि किसानों से जब हमारे सामने ही ऐसे बात कर रहे तो पीछे कैसे करते होंगे। इस बीच वहां पहले से मौजूद रालोद नेता डॉ. राजकुमार सांगवान ने किसी तरह मामला शांत कराया। डॉ. राजकुमार सांगवान भी भलसौना, रोहटा, ढडरा और टिमकिया गांव के किसानों को लेकर गन्ना भवन पहुंचे थे। डॉ. राजकुमार सांगवान ने जिला गन्ना अधिकारी से कहा कि क्रय केंद्र नहीं लगे हैं और जहां लगे हैं वहां पर घटतौली हो रही है, लेकिन गन्ना विभाग कोई छापामारी नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन होगा। वहीं जिला गन्ना अधिकारी ने आश्वासन दिया कि चीनी मिलों पर क्रय केंद्र स्थापित करने के लिए सख्ती की जाएगी और घटतौली के खिलाफ भी छापामारी शुरू होगी।