फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला कांस्टेबल से बैग लूटा

महिला कांस्टेबल से बैग लूटा

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में शनिवार रात रिक्शा में अपने मायके जा रही महिला कांस्टेबल से बाइक सवार बदमाशों ने बैग लूट लिया। बैग में नकदी, मोबाइल फोन और एटीएम के अलावा जरूरी कागजात रखे थे।
विज्ञापन

सहारनपुर के सदर बाजार थाने में तैनात महिला कांस्टेबल नीतू तालान के परिजन एल ब्लाक शास्त्रीनगर में रहते हैं। शनिवार रात वह अपने बेटे आर्यन और हर्ष के साथ ट्रेन से मेरठ पहुंची। स्टेशन से बैटरी रिक्शा में बैठकर वह एल ब्लाक जा रही थी। नौचंदी थाना क्षेत्र में आरटीओ पुल के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने रिक्शा रुकवा लिया और नीतू के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया, तो राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची नौचंदी थाना पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, मगर सुराग नहीं मिला। इसके बाद महिला कांस्टेबल नीतू ने तहरीर दी और अपने घर चली गई। पीड़िता ने बताया कि बैग में करीब 30 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन और जरूरी कागज रखे हुए थे। एसओ नौचंदी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed