फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एलेक्जेंडर क्लब की कार्यकारिणी का चुनाव आज

एलेक्जेंडर क्लब की कार्यकारिणी का चुनाव आज

Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 30 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। शहर के सबसे प्रतिष्ठित एलेक्जेंडर एथलीट क्लब की कार्यकारिणी का चुनाव आज होगा। इसमें अध्यक्ष को छोड़कर बाकी 14 पदों के लिए कुल 1205 मतदाता वोट डालेंगे। शनिवार शाम को मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रत्येक वोटर का परिचय पत्र चेक करने के बाद ही भीतर जाने दिया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक वोटर को अपने नो ड्यूज की स्लिप प्राप्त करनी होगी। जिनका सदस्यता शुल्क बकाया है, वो काउंटर पर भुगतान कर स्लिप ले सकते हैं। इस नो ड्यूज स्लिप के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और मतगणना 1 दिसंबर को सुबह 9 बजे से होगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र प्रताप ने बताया कि उनके साथ सह निर्वाचन अधिकारी इंद्र गर्ग, राकेश रस्तोगी, अरुण गुप्ता और आशीष बंसल मौजूद रहेंगे। वोटिंग 15 बूथों पर होगी।
हर पद का अलग बैलेट
मतदान बैलेट से होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए लाल, सचिव के लिए हरा, कोषाध्यक्ष के लिए पीला और कार्यकारिणी सदस्य के लिए सफेद रंग के बैलेट होंगे। बूथ के बाहर चार मत पेटिका होंगी। बूथ से बैलेट पर मोहर लगाकर इन पेटियों में बैलेट डालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी और अंग्रेजी में बैलेट
क्लब के चुनाव में पहली बार बैलेट पेपर पर प्रत्याशी का नाम हिंदी के साथ अंग्रेजी में भी लिखा गया है। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रयोग मतदाताओं की मांग पर किया गया है। सुरेंद्र प्रताप के अनुसार 1205 सदस्यों में मात्र 35 महिला सदस्य हैं।
इनके भविष्य का फैसला
पैनल
उपाध्यक्ष पूरन चंद जैन
सचिव आलोक बंसल
कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल
सदस्य अंकुर रस्तोगी, अनुज बंसल, अनूप अग्रवाल, अशोक चड्ढा, गौरव रस्तोगी, नरेंद्र सिंघल, प्रवीण दुबलिश, राकेश खेत्रपाल, संजय जैन, सपन सोढ़ी, सन्नी अग्रवाल।

पैनल
उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी
सचिव मुकेश गुप्ता
कोषाध्यक्ष सौरव
सदस्य: अनिल अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, अशोक सचदेवा, जगत बिहारी लाल सक्सेना, डॉ. दिवाकर जैन, प्रेमचंद जैन, एडवोकेट राजन गर्ग, राकेश्वर प्रसाद जयसवाल, योगेश चंद्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed