फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एलईडी लाइटों से चमकेगी छावनी

एलईडी लाइटों से चमकेगी छावनी

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
Meerut Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। बिजली बचाने के लिए सब एरिया मुख्यालय ने बड़ा फैसला किया है। छावनी की सड़कों और सैन्य कॉलोनियां में एलईडी लाइटों लगाई जाएंगी। यह हर योजना में लागू होंगी।
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र में मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेस (एमईएस) और कैंट बोर्ड द्वारा सड़कों पर लगी लाइटों को मेनटेन करती है। सैन्य छावनी में लगी लाइटों का रखरखाव एमईएस द्वारा किया जाता है। सैन्य छावनी की सड़कों एवं कॉलोनियों में हजारों की संख्या में पथ प्रकाश लगे हैं। जिससे बड़ी मात्रा में बिजली खर्च होती है। साथ ही आए दिन खराब होने के कारण इन्हें बदलने पर लाखों रुपये खर्च किया जाता है। बिजली के दुरुपयोग और खर्च को देखते हुये पश्चिम यूपी सब एरिया मुख्यालय ने सैन्य छावनी में एलईडी लगाने का फैसला किया है। इस क्रम में अब तक दो सैन्य कॉलोनी की सभी लाइटों को पूरी तरह से एलईडी लाइट लगा दी गई हैं। दो वर्ष में पूरे छावनी के पथ प्रकाश और कॉलोनियों में एलईडी लगाने की योजना है। छावनी क्षेत्र में मिलिट्री एकॉमोडेशन प्रोजेक्ट (मैप) के तहत फाजलपुर, रोहटा रोड, रेलवे स्टेशान, सरधना रोड पर बन रहे भवनों में भी एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। पश्चिमी यूपी सब एरिया कमांडर मेजर जनरल सुनील यादव ने बताया कि इस ओर कार्य चल रहा है। दो साल में सभी जगह एलईडी लाइटें लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed