फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आज जिमखाना में होगा व्यापारियों का महासंगम

आज जिमखाना में होगा व्यापारियों का महासंगम

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
Meerut Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का दो दिवसीय महाधिवेशन एवं प्रांतीय त्रिवार्षिक निर्वाचन मंगलवार से जिमखाना मैदान में शुरू होगा। महासम्मेलन में प्रदेश के सभी जनपदों से छह हजार से ज्यादा प्रतिनिधि भाग लेंगे। जिसमें संगठन मुखिया के साथ ही 102 पदाधिकारियों को चुना जाएगा।
विज्ञापन

जिमखाना मैदान में आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने बताया कि महासम्मेलन में व्यापारियों को बीमा, पेंशन दिलाने के लिए संघर्ष का ऐलान होगा। इसके साथ ही आन लाइन ट्रेडिंग एवं कंपनी एक्ट के खिलाफ भी रणनीति तैयार होगी। 35 व्यापारी नेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होेंने बताया कि चुनाव निष्पक्ष और शंातिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गाजियाबाद के अशोक चावला को मुख्य चुनाव अधिकारी, शाहजहांपुर के वेदप्रकाश गुप्ता, लखीमपुर खीरी के संजय अग्रवाल, अलीगढ़ के वीके मित्तल और बरेली के सतीश अग्रवाल को सहायक चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया है। इस मौके पर वरिष्ठ महामंत्री वेद प्रकाश गुप्ता, महामंत्री लोकेश कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, पवन गर्ग, चौ. देवपाल सिंह, राजकुमार त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये है चुनाव कार्यक्रम
28 अगस्त की सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र भरकर जमा किये जाएंगे। दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और उसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 29 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात्री होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
महाधिवेशन में आने वाले व्यापारियों के मनोरंजन के लिए मंगलवार शाम सात बजे से रात्री 10 बजे तक वृंदावन के प्रसिद्ध लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे। मुख्य अतिथि प्रिया गोल्ड बिस्किट कंपनी के मालिक वीपी अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि गाजियाबाद के शिक्षाविद दिनेश गोयल एवं उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायधीश राजेश चंद्रा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed