फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कार लूटेरों का सुराग नहीं लगा

कार लूटेरों का सुराग नहीं लगा

Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खतौली। नेशनल हाइवे स्थित खतौली बाईपास पर चालक को गोली मार कर कार लूटने वाले लुटेरों का भी पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। घायल के पिता खड़क बहादुर सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी निवासी रितेश कुमार पुत्र खड़क बहादुर सिंह शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे लग्जरी कार एक्सयूवी यूपी-14-बीपी-3858 से मुजफ्फरनगर जा रहा था। उसके साथ उसकी दोस्त ईशा कपूर भी थी। जब ये खतौली बाईपास नेशनल हाईवे पर गांव भैंसी के सामने पहुंचे तो तभी पीछे से आई कार सवारों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। कार से उतरे बदमाशों ने पिस्टल दिखा कर रितेश से नगदी और कार लूट ली। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। आरोपी लूटपाट के बाद कार लेकर वापस मेरठ की ओर फरार हो गए। इंस्पेक्टर खतौली सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि कार मेरठ के माउंट लिट्रा स्कूल के प्रधानाचार्या की थी, जिसे चालक रितेश लेकर आया था। पुलिस गहनता से बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed