{"_id":"52-78626","slug":"Meerut-78626-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर मुंशी को पीटकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर मुंशी को पीटकर लूटा
Meerut
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार सवार बदमाशों ने बाइक सवार ईट भट्ठा मुंशी को पीटकर लूट लिया। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। पुलिस के अनुसार गुप्ता कॉलोनी टीपीनगर निवासी अनुज बुधवार देर रात बाइक से घर लौट रहा था। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र बाईपास स्थित एक इंस्टीट्यूट के पास उसकी टक्कर एक कार से हो गई। अनुज के अनुसार कार सवार बदमाशों ने उसके साथ मारपीटकर 15 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए। अनुज की सूचना पर थाना टीपी नगर, जानी और कंकरखेड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन