{"_id":"52-78603","slug":"Meerut-78603-52","type":"story","status":"publish","title_hn":" रोडवेज बस गईं दिल्ली, यात्री परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस गईं दिल्ली, यात्री परेशान
Meerut
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। दीवाली अभियान को भुनाने के लिए रोडवेज ने अपनी बसों को दिल्ली भेज दिया है। यहां से पूर्वी उत्तर प्रदेश की भीड़ को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। वहीं स्थानीय स्तर पर बसें कम होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रोडवेज ने 19 से 26 अक्तूबर तक दीवाली अभियान चलाया हुआ है। दिल्ली से पूर्वी यूपी की ओर जाने वाले लोगों को घरों तक पहुंचाने के लिए मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद आदि रीजन को अपनी बसें दिल्ली लगाने के निर्देश दिए गए थे। ट्रेनों में जगह न मिलने से बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। बसें दिल्ली जाने से शामली, बिजनौर, बड़ौत, दिल्ली, गाजियाबाद आदि रूटों पर यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। बसों के जाम में फंसने का असर भी यात्रियों को झेलना पड़ रहा है। बुधवार को भी यात्रियों की बसों का इंतजार करना पड़ा।