फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चोरों का कमाल, मिनटों में पार की कार

चोरों का कमाल, मिनटों में पार की कार

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। शातिर चोरों ने शास्त्रीनगर में केमिकल कारोबारी के घर से छह मिनट के भीतर स्विफ्ट डिजायर कार चोरी कर ली। चोरों ने कार, स्कूटी और मेन गेट का ताला मास्टर चाबी से खोला। शातिर चोरों के चेहरे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। इसके आधार पर पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

वारदात नौचंदी थाना क्षेत्र में पीवीएस मॉल के सामने शास्त्रीनगर जे ब्लॉक निवासी एमके गुप्ता के मकान में हुई। परतापुर में उनकी केमिकल फैक्ट्री है। मकान में एमके गुप्ता और उनके दो भाइयों का परिवार रहता है। शुक्रवार रात तीनों ही परिवार अपने अपने कमरों में सोए थे। उन्हें शनिवार सुबह चोरी का पता चला। करीब छह बजे पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। इसके बाद नौचंदी थाने से फैंटम सिपाही पहुंचे। कारोबारी ने मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज दिखाई। पुलिस को फुटेज की कॉपी उपलब्ध करा दी गई है। एसओ विनोद कुमार सिंह का कहना है कि फुटेेज के आधार पर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

डेढ़ घंटे बाद दोबारा आया चोर:
सीसीटीवी की रिकार्डिंग के मुताबिक, कार शुक्रवार रात 12:58 बजे चोरी हुई। वारदात को दो लोगों ने अंजाम दिया। चोरी के करीब डेढ़ घंटे बाद 2:32 बजे एक चोर दोबारा मकान में घुस गया। उसने फ्रिज से बोतल निकालकर पानी पिया। बरामदे में घूमा और चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेंड किए गए हैं ये चोर:
कार चुराने वालों में एक की उम्र करीब 18 वर्ष है। वहीं, दूसरे की उम्र उससे कुछ कम है। जिस शातिर अंदाज में दोनों ने कारोबारी के मकान से कार चुराई, उससे साफ है कि इन्हें खास ट्रेनिंग दी गई है। यह बात इसी से स्पष्ट हो जाती है कि कार चुराने के लिए उसने सेंट्रल लॉक को डिएक्टिवेट किया, स्कूटर का लॉक खोला और फिर मेन गेट का ताला तोड़ा नहीं, बल्कि खोलकर साइड की दीवार पर रख दिया।
-------------------
ऐसे की वारदात
12: 48 बजे - एक चोर दीवार फांदकर मकान में घुसा।
12:50 बजे - गैलरी में खड़ी कार के पास पहुंचा, चारों तरफ घूमकर घर की स्थिति देखी।
12:52 बजे - कार की डिग्गी और बोनट की तरफ आकर कुछ सेकंड के लिए रुका।
12:53 बजे - जेब से चाबी निकालकर कार के पीछे खड़े स्कूटर का लॉक खोला।
12:54 बजे - कार की खिड़की खोली और लाइट बंद कर दी।
12:55 बजे - स्कूटर को हटाकर मेन गेट के पास साइड में खड़ा कर दिया।
12:56 बजे - मेन गेट का ताला भी चाबी से खोला और आराम से बाहर की तरफ खोल दिया।
12:57 बजे - मकान से बाहर पहुंचकर अपने साथी को बुलाया।
12:58 बजे - दोनों चोरों ने धक्का देकर कार बाहर निकाली।
12:59 बजे - एक चोर पैदल ही मकान से आगे की तरफ गया, जबकि दूसरा कार स्टार्ट करके ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed