फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रजिस्टर्ड गैंगों के बदमाशों पर होगी नजर : डीआईजी

रजिस्टर्ड गैंगों के बदमाशों पर होगी नजर : डीआईजी

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Meerut
Meerut Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। डीआईजी रेंज रमित शर्मा ने शुक्रवार दोपहर को कार्यभार ग्रहण कर लिया। 20 दिन से डीआईजी की जिम्मेदारी संभाल रहे एसएसपी ओंकार सिंह ने उन्हें चार्ज सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान डीआईजी रमित शर्मा ने मेरठ रेंज की कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। साथ ही गैंगवार में होती वारदातों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि रजिस्टर्ड गैंगों में जितने बदमाश हैं, उनकी निगरानी की जाएगी। कचहरी में पेशी के दौरान भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने एसएसपी से इस मुद्दे पर काफी देर चर्चा की और बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं, डीआईजी रमित शर्मा का कहना है कि उनकी प्राथमिकता कानून व्यवस्था बनाए रखना और बेहतर पुलिसिंग कराना है। पुलिस अपनी जिम्मेदारी समझे और जनता में पारस्परिक समन्वय बनाकर काम करे। थानों पर पहुंचने वाली शिकायतों का गंभीरता से और त्वरित निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed