{"_id":"52-78222","slug":"Meerut-78222-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द खुलेगा कैंसर रिहेबिलिटेशन सेंटर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द खुलेगा कैंसर रिहेबिलिटेशन सेंटर
Meerut
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज में कैंसर के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से गोष्ठी की गई। साथ ही यह भी बताया कि भारत में 2012 में दस लाख कैंसर के नए रोगी पाए गए, जिनमें सात लाख रोगियों की मृत्यु हो गई। प्रतिवर्ष यह संख्या बढ़ रही है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एफ रहमान ने कहा कि कैंसर की समस्या के निवारण के लिए फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज में अतिशीघ्र कैंसर रिहेबिलिटेशन सेंटर खोला जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य सर्वप्रथम कैंसर की वृद्धि को रोकना है और उसके पश्चात कैंसर कोशिकाओं को बिना सामान्य कोशिकाओं को प्रभावित किए धीरे-धीरे खत्म करना है। जो रोगी के जीवन शैली को बदलकर और औषधि पौधों में उपस्थित सेकेंडरी मोटाबोलाइटस का प्रयोग करके ही संभव है। इस दौरान डॉ. एनए आजाद, डॉ. निशा त्यागी, डॉ. फरत खातून, डॉ. मो. असलम, डॉ. इरम जैदी, डॉ. अजय गर्ग, निधीश शर्मा, राकेश सिंघल ने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन