फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिकायत से गुस्साए नगर निगम कर्मियों ने तोड़ डाले रैम्प

शिकायत से गुस्साए नगर निगम कर्मियों ने तोड़ डाले रैम्प

Sat, 05 Jul 2014 05:33 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 05 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। नंगलाबट्टू में बृहस्पतिवार को नगरनिगम की टीम ने नाला सफाई अभियान के तहत लोगों के रैम्प तोड़ डाले। जिसका लोगों ने विरोध करते हुए शिकायत की। कहा कि यह सब जानबूझकर किया गया है।
विज्ञापन

टीम ने नंगला बट्टू गोपाल मंदिर वाली गली में सुबह नाला सफाई अभियान चलाया। डाॅ. केके सक्सेना सहित आदि लोगों का कहना है कि टीम सही ढंग से काम कर रही थी। लोग अपने रैम्प खुद हटा रहे थे। अचानक यहां मेयर हरिकांत अहलुवालिया एवं नगरायुक्त अब्दुल समद पहुंच गए। लोगों ने उनसे शिकायत की कि आज तो नाले की सफाई हो रही है। मगर पूरे साल यहां कोई नगर निगम कर्मी नहीं आता। अधिकारियों के जाने के बाद निगम टीम गुस्से में आ गई और उन्होंने लोगों के रैम्प तोड़ डाले। उधर, मेयर का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है। सफाई तो होनी ही थी और रैम्प भी टूटने ही थे। टीम की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed