फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध कटान पर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

अवैध कटान पर शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

Sat, 05 Jul 2014 05:33 AM IST
Meerut
Meerut Updated Sat, 05 Jul 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में अवैध रूप से पशु कटान का आरोप लगाते हुए शिव सेना ने एडीएम भूमि अध्यापित को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण दिलशाद को गोली मार दी गई।
विज्ञापन


शिवसेना जिला प्रमुख धर्मेंद्र तोमर के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने नारेबाजी कर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जनता दर्शन प्रभारी एडीएम भूमि अध्यापित डीपी श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। शिव सैनिकों ने कहा कि लिसाड़ी क्षेत्र में सबसे ज्यादा अवैध रूप से गौवंश कटान होता है। इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले दिलशाद को मीट कारोबारियों ने गोली मार दी। दिलशाद ने अपने ऊपर हमले की आशंका को लेकर 27 जून को ही लिसाड़ी गेट थाना में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उन्होंने दिलशाद का सरकारी खर्च पर इलाज कराने और लिसाड़ी गेट थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान मोहित त्यागी, विजय चौहान, प्रकाश गुप्ता, रामखेलावन, सरदार जसवीर सिंह, कमल प्रजापति, अमित पाल, श्रवण कुमार, विजय सिंधु, शैलेंद्र कौशिक, संजीव उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed