{"_id":"52-73418","slug":"Meerut-73418-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में छोड़ने के बहाने दो बच्चियों का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में छोड़ने के बहाने दो बच्चियों का अपहरण
Meerut
Updated Sat, 14 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। कस्बे से शुक्रवार शाम पैदल गांव खंदावली जा रही दो महिलाओं ने एक युवक की बाइक पर अपनी दस वर्षीय दो बच्चियों को बैठाकर गांव भेज दिया। बाइक सवार दोनों बच्चियों को गांव में न छोड़कर अपहरण कर ले गया। इसकी जानकारी पाकर पुलिस तथा सीओ मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना आसपास के क्षेत्र में दी गई। इस पर खुद को घिरा पाकर आरोपी दोनों बच्चियों को मोहिउद्दीनपुर रोड स्थित थाना भोजपुर की चौकी चुड़ियाला के निकट छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस चौकी में छोड़ दिया। खबर लिखे जाने तक सीओ दोनों बच्चियों से पूछताछ कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार गांव खंदावली निवासी किरण पत्नी मंगते प्रजापति और मवाना क्षेत्र के गांव निलोहा निवासी सुमन पत्नी जयपाल अपनी-अपनी दस वर्षीय बेटियों के साथ गांव जा रही थीं। वाहन नहीं मिलने पर दोनों महिलाओं ने अपनी बेटियों गुड्डी और प्रियंका को मोहिउद्दीनपुर रोड स्थित रेलवे क्रसिंग के निकट मिले काली बाइक सवार को रोका। वह हेलमेट लगाए था। उसने महिलाओं को बताया कि वह गांव खंदावली जा रहा है। इस पर इन दोनों महिलाओं ने अपनी बच्चियों को गांव में छोड़ने के लिए बाइक सवार के साथ भेज दिया। ये दोनों महिलाएं कुछ देर बाद गांव खंदावली पहुंचीं। इन्होंने निश्चित स्थान पर पहुंचकर बच्चियों को ढूंढा परंतु वे नहीं मिलीं। इस पर महिलाओं ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस तथा ग्राम प्रधान पति राजीव त्यागी को सूचना दी। इस पर पुलिस तथा सीओ किठौर श्वेताभ पांडेय गांव में पहुंचे। इस पर उन्होंने आसपास के क्षेत्र की सीमाओं को सील करा दिया। पुलिस के सक्रिय हो जाने पर आरोपी बाइक सवार खुद को घिरा देख दोनों बच्चियों को मोहिउद्दीनपुर रोड स्थित थाना भोजपुर क्षेत्र की चौकी चुड़ियाला के निकट छोड़कर फरार हो गया। इस पर वे दोनों बच्चियां रोने लगीं। इन्हें देख चुड़ियाला निवासी ग्रामीणों ने इनसे रोने की वजह पूछी तो बच्चियों ने घटना की जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों ने दोनों को चौकी पर छोड़ दिया।
भोजपुर पुलिस की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण सीओ और थाना पुलिस के साथ चुड़ियाला चौकी पहुंचे। वहां पर दोनों बच्चियों को सकुशल पाकर राहत की सांस ली। खबर लिखे जाने तक सीओ चौकी चुड़ियाला में ही बच्चियों से पूछताछ कर रहे थे। परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
दोनों बच्चियां सकुशल हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। जिससे बाइक सवार की मंशा पता चल सके। उनसे मिली जानकारी के आधार पर आरोपी बाइक सवार की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - श्वेताभ पांडेय, सीओ किठौर